अछोली विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित

Follow

[published_date_time]

 

बेरला (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अछोली में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय समिति अध्यक्ष उदयराम साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय में हो रहे विकास एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

भाजपा सरदा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित कर बच्चों को संबोधित किया। वहीं लोमेश कुमार सेन ने भगवान देवशिल्पी विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का विकास और स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

 

कार्यक्रम में सरपंच तीरथ बाई, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सुरहोली पप्पु वर्मा, युवा मोर्चा मंडल मंत्री रामायण साहू, भाजयुमो बेमेतरा प्रचार प्रसार प्रभारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सेवा सहकारी समिति अछोली लोमेश कुमार सेन, भाजपा कार्यकर्ता सनत चौधरी, लक्की देवांगन, वीरेंद्र निषाद, श्रवण गेंढरे सहित विद्यालय प्राचार्य सुखदेव साव, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page