एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा लेकर जिला अस्पताल पहुँचे कर्मचारी

Follow

[published_date_time]

 

 

बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के बैनर तले नियमितीकरण, ग्रेड पे, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के बीच, एनएचएम कर्मचारियों ने आज जिले में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को जिला अस्पताल परिसर में ज्ञापन सौंपा।

 

कर्मचारियों का कहना है कि 20 वर्षों की निरंतर सेवा के बावजूद उन्हें अब तक सामाजिक सुरक्षा, घोषित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, ग्रेड पे, एवं अनुकंपा नियुक्ति जैसी मूलभूत मांगों का समाधान नहीं मिला है। उनका आरोप है कि कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद सरकार उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी कर रही है।

 

धरना स्थल से बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा लिए कर्मचारी जिला अस्पताल पहुँचे और अपनी मांगों को लेकर मंत्री से चर्चा की। इस दौरान मंत्री द्वारा पुनः आश्वासन दिए जाने के बाद भी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।

 

एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष पूरन दास एवं प्रवक्ता डॉ. बृजेश दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को एक बार फिर अवगत कराया गया है कि आंदोलन तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक समस्याओं का लिखित में ठोस और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता।

 

इस बीच, हड़ताल के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, और कई ग्रामीण एवं शहरी अस्पतालों में उपचार सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। जिला अस्पताल सहित कई केंद्रों में नर्सों और डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से मरीज बिना इलाज और जांच के लौटने को मजबूर हैं, वहीं कुछ अस्पतालों में ताले लटकने जैसी स्थिति बन गई है।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page