जन संवाद कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों की ग्रामीणों के साथ सतत संवाद 

Follow

[published_date_time]

जन संवाद कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों की ग्रामीणों के साथ सतत संवाद

बीजापुर ट्रैक सीजी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ

 

छत्तीसगढ़ शासन की “जन-जुड़ाव एवं विश्वास” पहल के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा विकास, सुरक्षा और विश्वास को सुदृढ़ करने हेतु लगातार ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने, सुझाव प्राप्त करने तथा माओवादी गतिविधियों से दूरी बनाने हेतु प्रेरित करने का उद्देश्य लेकर सुरक्षा बलों द्वारा आज विभिन्न ग्रामों में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए :-

 

• ग्रामीणों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी दी गई

• परिवार/रिश्तेदारों में सक्रिय माओवादी सदस्यों को समाज की मुख्यधारा में लौटने हेतु प्रेरित किया गया।

• आसपास के जंगल, रास्तों पर किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल निकटतम थाना/कैम्प को सूचना देने का आग्रह किया गया।

• चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनके निराकरण का प्रयास किया गया।

• ग्रामीणों को सायबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे एटीएम फ्राड, यूपीआई फ्राड अन्य फ्राड के तरीके एवं नवीन कानूनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जन-संवाद कार्यक्रम :- दिनांक 29/11/2025 को निम्न ग्रामों में सुरक्षा बलों द्वारा जन-संवाद आयोजित किए गए :

थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम मरकापाल

थाना ईलमिड़ी क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम जिनिप्पा

थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम चटपल्ली

थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम पाटलीगुड़ा, फुलगटटा

थाना आवाल्ली क्षेत्रान्तर्गत- ग्राम चेरकडोडी

थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम तिमापुर कुनबीपारा

थाना तारलागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम अन्नाराम

थाना भोपालपटनम क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम गंगाराम

थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम भटटीगुड़ा

 

दिनांक 30/11/2025 को निम्न ग्रामों में सुरक्षा बलों द्वारा जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए :

थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम नड़पल्ली

थाना नैमेड़ क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम कडेर

थाना भद्राकाली क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम रामपेंटा

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page