नवागढ़ में जुए की फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा — 236 जुआरी गिरफ्तार, 76 लाख रुपए का माल जब्त

Follow

[published_date_time]

नवागढ़ (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)।

बेमेतरा जिले में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 236 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्यवाही आईजीपी दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मौके से 1,94,548 रुपए नगद, 52 पत्ती तास, 123 मोटरसायकल, 1 कार और विभिन्न कंपनियों के 140 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। जप्त मोबाइल की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि नवागढ़-मुंगेली रोड स्थित ईंट भट्ठा के पास बड़ी संख्या में लोग काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। इस पर एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के नेतृत्व में गठित टीम और थाना नवागढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन 236 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने मौके से कुल 22 प्रकरण दर्ज किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से 1,94,548 रुपए नगद और 52 पत्ती तास के साथ 123 मोटरसाइकिल (कीमत करीब 61.50 लाख रुपए), 1 कार (कीमत करीब 4 लाख रुपए) और 140 मोबाइल फोन (कीमत करीब 8.40 लाख रुपए) जब्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग 75 लाख 84 हजार 548 रुपए आंका गया है।

 

छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस जप्त मोबाइल की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है ताकि जुए के नेटवर्क की गहराई से जानकारी मिल सके।

 

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, चौकी प्रभारी संबलपुर सउनि रघुवीर सिंह, चौकी प्रभारी मारो सउनि जितेंद्र कश्यप, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदलराम टांडेकर, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव तथा जिले की विभिन्न थाने व चौकियों की पुलिस टीम का योगदान रहा।

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page