प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Follow

[published_date_time]

 

बेमेतरा (ट्रैक सीजी)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वयं रक्तदान शिविर में सहभागिता की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—

“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। यह ऐसा पुण्य कार्य है जो सीधे किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बनता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा सेवा को सर्वोपरि मानते हुए देश को नई दिशा दी है। सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना का संचार करते हैं। युवाओं का यह उत्साह आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक आदर्श है। मैं सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

 

शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर समाजहित में योगदान दिया।

 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महामंत्री नरेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद निखिल साहू, निशा चौबे सहित भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page