बेमेतरा (ट्रैक सीजी)। शासकीय प्राथमिक शाला बदुवाकापा में प्रधान पाठक खूबलाल साहू ने अपने पुत्र झनेंद्र सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर नेवता भोजन का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी एवं केला वितरित किया गया। नेवता भोजन कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद, उपाध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी साहू सहित सदस्य अमरिका बाई निषाद, रामफूल निषाद, समलू निषाद, नरेश कुमार निषाद, मिथुन निषाद, बबलू निषाद, राकेश निषाद, जगमोहन निषाद, सोहन निषाद, भागा बाई निषाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक रज्जू कुमार चंद्राकर, संकुल प्रभारी पदुम टंडन, शिक्षक जगदीश प्रसाद साहू, रसोईया सुरेखा निषाद एवं सफाई कर्मचारी रज्जू निषाद भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह एवं सहभागिता का वातावरण बना रहा सभी ने झनेंद्र सिंह को जन्म दिन की बधाई प्रेषित किया।
