प्राथमिक शाला भवन धनगोल का मरम्मत कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करे:- ताटी
बीजापुर ट्रैक सीजी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ

भोपालपटनम!सुशासन की सरकार मे शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है इस विकासखंड में शैक्षणिक संस्थाएं भगवान भरोसे चल रही है शिक्षा व्यवस्था सुधारने के नाम पर यहाँ अब तक तीन खंड शिक्षा अधिकारियो का प्रभार बदला जा चुका है किन्तु फिर भी यहाँ की शिक्षा व्यवस्था जस की तस बनी हुई है उक्त बाते पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी ने कही।
ताटी ने कहा कि पेरे पुल्लैया जो कि ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ शिक्षा स्थायी समिति के पदेन सभापति भी है बावज़ूद इसके वे अपने ही निर्वाचन क्षेत्र मे लड़खड़ाती शिक्षा व्यवस्था को सुधारने मे क़ामयाब नहीं हो रहे है उन्होंने कहा कि ग्राम धनगोल में प्राथमिक शाला भवन के छत को मरम्मत के नाम पर जून महीने मे ही तोड़ा गया लेकिन पांच माह बीत जाने के पश्चात भी इस भवन का छत मरम्मत कार्य आज पर्यन्त प्रारम्भ नहीं किया गया है ज़िला कलेक्टर ने इस शाला भवन के मरम्मत कार्य हेतु ड़ी.एम.एफ मद से आठ लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत अंगमपल्ली को कार्य एजेंसी नियुक्ति किया है लेकिन स्थानीय भाजपा नेताओं ने सरकार के दम पर सरपंच पर दबाव बनाते हुए उक्त मरम्मत कार्य को स्वयं अपने हाथों मे ले लिया इस बात से ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा का प्रयास-जन जन का विकास का नारा बुलंद करने वाले स्वयं भाजपा नेता निर्माण कार्य के नाम पर शाला भवनो की लीपा-पोती कर साय सरकार को चूना लगाने का काम कर रहे है कोंग्रेसी नेता ताटी ने कहा कि उक्त शाला भवन का मरम्मत कार्य अब तक न होने से इस शाला में पढ़ने वाले बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र मे बैठकर पढ़ाई करने पर मज़बूर है उन्होंने कहा कि प्राथमिक शाला धनगोल मे 12 बलाक एवं 14 बालिकाएं कुल 26 बच्चे दर्ज है इसके बावजूद भी इस जर्जर शाला भवन का अतिशीघ्र मरम्मत कराने की दिशा मे सम्बंधित विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है ताटी ने कहा कि भोपालपटनम विकासखंड मे शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए साय सरकार ने अब तक तीन खंड शिक्षा अधिकारियो का प्रभार बदलने के साथ-साथ सहायक खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार भी बदल दिया है ताटी का कहना है कि बीजापुर ज़िला दो-दो ज़िला शिक्षा अधिकारियो के नियंत्रण मे होने के बाद भी इस ज़िले की शिक्षा व्यवस्था का लड़खडा जाना विभाग की नाकामी को दर्शाता है।
पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य ताटी ने प्राथमिक शाला भवन धनगोल के मरम्मत कार्य की निष्पक्ष जाँच कराते हुए दोषियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

