भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण — मोदी की गारंटी पर खरा उतरा सुशासन

Follow

[published_date_time]

भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण — मोदी की गारंटी पर खरा उतरा सुशासन

 

बीजापुर ट्रैक सीजी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ

 

बीजापुर।

जिला पंचायत सदस्य बीजापुर श्री शंकरैया मड़वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जनहित के अनेक वादों को समयबद्ध रूप से पूरा किया है।

 

सरकार गठन के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर “मोदी की गारंटी” के तहत 18 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे गरीब एवं वंचित परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हुआ।

 

हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत “मोदी की गारंटी” के अनुसार छत्तीसगढ़ में 50 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 40 लाख से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

 

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस एवं सुशासन दिवस (25 दिसंबर 2023) के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा 12 लाख किसानों को दो वर्षों के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय है।

 

राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी कर किसानों की आय बढ़ाने का कार्य किया है।

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) से जुड़े घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। साथ ही यूपीएससी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने के लिए आयोग का पुनर्गठन किया गया है।

 

राज्य के श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला एवं बनारस में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन कराए जा चुके हैं।

शंकरैया मड़वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में राज्य को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाएगी।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page