सशक्त ऐप से मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मंदिर चोरी का भी किया खुलासा

Follow

[published_date_time]

बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने सशक्त ऐप के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सायबर सेल, थाना साजा और चौकी देवकर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ग्राम बचेड़ी स्थित शीतला मंदिर से हुई सोना-चांदी व नगदी की चोरी की भी स्वीकारोक्ति की।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर 2025 को सशक्त ऐप से वाहन चेकिंग के दौरान हीरो होंडा CBZ क्रमांक CG 07 LR 2452 को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन का थाना साजा क्षेत्र से चोरी का होना पाया गया। वाहन चालक रामखिलावन साहू, निवासी करामाल थाना बेरला से पूछताछ करने पर उसने उक्त वाहन को साजा शराब भट्ठी से चोरी करना स्वीकार किया।

 

आरोपी ने पूछताछ में अन्य दो मोटरसाइकिलें, पैशन प्रो CG 25 3129 और HF डीलक्स CG 25 E 6265 को देवकर क्षेत्र से चोरी करना भी बताया। दोनों वाहन पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन उपयोग करने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर इन वाहनों को लावारिस छोड़ दिया गया था।

 

इसके अलावा आरोपी ने 27 अक्टूबर 2025 की रात ग्राम बचेड़ी स्थित शीतला माता मंदिर से सोने के तीन लॉकेट और नगदी रुपए चोरी करना भी स्वीकार किया। चोरी किए गए सोने के लॉकेट को उसने देहुती ज्वेलर्स साजा के संचालक संतु सोनी को करीब 18 हजार 900 रुपए में बेचा। पूछताछ में ज्वेलर्स संचालक संतु सोनी ने चोरी के तीनों लॉकेट खरीदने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

आरोपी रामखिलावन साहू एवं ज्वेलर्स संचालक संतु सोनी के विरुद्ध चौकी देवकर और थाना साजा में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय साजा में पेश किया गया।

 

पुलिस की अपील

 

बेमेतरा पुलिस नागरिकों और ज्वेलर्स सहित सभी व्यापारियों से अपील करती है कि बिना बिल के कोई भी वस्तु किसी व्यक्ति से न खरीदें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति सामान बेचने आता है तो तुरंत संबंधित थाना को सूचना प्रदान करें।

 

कार्यवाही में शामिल अधिकारी

 

इस संयुक्त कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय, चौकी देवकर प्रभारी सउनि उदल टांडेकर, आरक्षक संजय पाटिल, नूरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, संतोष धीवर, मोहित देवांगन, मनीष वर्मा और दीपक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page