हरदी ग्राम के पटवारी रितु अहीर पर गंभीर आरोप – भ्रष्टाचार और घूसखोरी से त्रस्त ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Follow

[published_date_time]

 

डोंगरगाँव तहसील के अंतर्गत आने वाले हरदी ग्राम में तैनात पटवारी पर भ्रष्टाचार और कामचोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी खुलेआम रिश्वत की माँग करती है और जो ग्रामीण रिश्वत नहीं देते, उनके काम महीनों तक लटकाए रखती है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार-चार महीने बीत जाने के बाद भी किसानों की ऋण पुस्तिका (रिन पुस्तिका) नहीं बनाई जा रही है। इससे किसान समय पर ऋण व अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पटवारी का व्यवहार बेहद अभद्र है और वह आए दिन गाँव के लोगों से गाली-गलौज करती है।

गाँववासियों का कहना है कि पूरा हरदी गाँव इस भ्रष्टाचार और अत्याचार से परेशान है। अब ग्रामीण संगठित होकर संगठित पत्रकार संघ के साथ मिलकर कलेक्टर को पटवारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से माँग रखने का निर्णय लिया है कि ऐसे भ्रष्ट और कामचोर पटवारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए, ताकि गाँव के लोगों को न्याय मिल सके और सरकारी कामकाज पारदर्शी तरीके से हो सके।

ग्रामीणों का कहना है कि अब वे किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और गाँव के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page