बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)।
थाना बेरला क्षेत्र के ग्राम बोरिया में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में बेरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 अगस्त 2025 की है, जब कुमारी बाई पाल की बेटी निर्मला बाई पाल की हत्या कर दी गई थी।
प्रार्थी कुमारी बाई पाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था कि आरोपी तुकेराम यदु और उसके परिवार के सदस्यों ने निर्मला बाई पर लोहे के धारदार टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। जमीन पर कब्जे को लेकर यह विवाद पिछले 15-16 सालों से चल रहा था। हाल ही में तहसील कार्यालय बेरला के आदेश पर जमीन का कब्जा प्रार्थी पक्ष को दिलवाया गया था, जिससे आरोपी पक्ष नाराज थे।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह और एसडीओपी विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से सबूत जुटाए।
गिरफ्तार आरोपी
1. तुकेराम यदु (28)
2. भुनेश्वरी यदु (23)
3. सरिता यदु (24)
4. मोंगराबाई यदु (55)
5. पुन्नीबाई यदु (70)
पुलिस ने पांचों आरोपियों को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया।
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी विनय कुमार, थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, दिनानाथ यादव, आरक्षक रामेश्वर पटेल, खुशाल बोरकर, सुरेंद्र जांगड़े, धनसाय मिरे, तुकाराम निषाद और महिला आरक्षक मालती साहू सहित थाना बेरला पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
