नवागढ़ (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। श्री अनमोल बर्तन इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर दुकान के एक वर्ष पूर्ण होने तथा सत्यम ताम्रकार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर नवागढ़ में 20 जनवरी को भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल बस स्टैंड गौरव पथ कॉम्पलेक्स के पीछे नया पुल परिसर निर्धारित किया गया है, जहां संपूर्ण क्षेत्र श्याम भक्ति के रंग में रंगने वाला है।
आयोजित भजन संध्या में खाटू श्याम धाम के पं श्री राजेश महाराज, श्री कृष्नेहा पांडे, श्याम दीवाना ईशु, मयंक सोनी एवं प्रकाश शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.30 बजे से होगी और प्रभु की इच्छा तक श्याम नाम का दरबार चलता रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं को बेहतर ध्वनि एवं मंचीय व्यवस्था के माध्यम से दिव्य अनुभव कराने हेतु विशेष तैयारियां की गई हैं, जिससे भक्तजन श्याम भक्ति में पूरी तरह डूब सकें।
