डिवीजन बैतूल वन कार्यालय में बाबू से त्रस्त कर्मचारी
अनुकम्पा नियुक्ति से लेकर मेडिकल भत्तों तक में रिश्वत की मांग
बैतूल। डिवीजन बैतूल वन कार्यालय में पदस्थ एक बाबू से विभागीय कर्मचारी लंबे समय से परेशान हैं। नाम न छापने की शर्त पर कर्मचारियों ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति, अवकाश स्वीकृति, मेडिकल भत्ता, वेतन संबंधी प्रकरण एवं अन्य कार्यालयीन कार्यों के बदले बाबू द्वारा खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है।
कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित बाबू वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं और इसी का फायदा उठाकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। रिश्वत नहीं देने पर फाइलें जानबूझकर रोकी जाती हैं, अनावश्यक आपत्तियाँ लगाई जाती हैं और कर्मचारियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर किया जाता है तत्कालीन डीएफओ के पास बाबू की शिकायते हुई थी लेकिन डीफओ ने आपसी समंजस्य बनाकर मामले शांत करवाए लेकिन वर्तमान मे कुछ कर्मचातियों ने उक्त बाबू के कारनामो से परेशान होकर सीएम हेल्प लाइन मे शिकायते भी दर्ज करवाई है सूत्रों के अनुसार, इस बाबू की कार्यप्रणाली से न केवल कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, बल्कि वन विभाग की छवि भी लगातार खराब हो रही है। कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने वर्षों से जमे इस बाबू को तत्काल हटाने एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों एवं सतर्कता विभाग तक ले जाने को विवश होंगे।
