शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, मुरता स्कूल में पानी का संकट बरकरार

Follow

[published_date_time]

नवागढ़ (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुरता में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। विद्यालय परिसर में क्रीड़ा विभाग द्वारा स्थापित मोटर पंप लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चैन साहू और संयोजक विष्णु साहू ने बताया कि मोटर पंप की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके कारण विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।

पानी की समस्या से निपटने के लिए शिक्षकों को गांव से टैंकर के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की मूलभूत सुविधा को लेकर प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मोटर पंप की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page