शहीद कु.किरण दीवान की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए -डॉ विमल

महासमुंद ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर/पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ0 विमल चोपडा़ भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ वनांचल ग्राम उल्बा पहूँचे जहाँ उन्होने शहीद कु. किरण दीवान की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, शम्मी सलूजा , सुनील निषाद, सरपंच दानेश्वर साहू, पूर्व सरपंच संतु यादव, उपस्थित थे। ग्राम वासियो को संबोधित करते हुए डॉ. विमल चोपडा़ ने शहीद किरण दीवान के बलिदान को नमन करते हुए आने वाली पीढी़ के लिए प्रेरणा दायक बताया। अपनी जान कुर्बान कर तिरंगे की शान रखने वाली शहीद किरण दीवान की प्रतिमा हमेशा क्षेत्र वासियो को देशभक्ति का संदेश देगी।
डॉ. चोपडा़ ने इस बात पर आक्रोश जाहिर किया कि केन्द्र सरकार की सहायता राशि 6-4 के अन्तर्गत चार लाख रूपये तो परिवार जनो को दिए गाए परंतु लखीमपुर खीरी में जाकर 50-50 लाख रूपये सहायता राशि बांटने वाले मुख्यमंत्री को शहीद किरण दीवान के परिवार के प्रति कोई सहनुभूति नही रही और क्षेत्रीय कांग्रेस के नेताओ के सहायता का आश्वासन धरा रह गया, यहाँ तक की करोड़ की स्वेच्छानुदान राशि रखने वाले विधायक ने भी स्वेच्छानुदान से एक रूपये की सहायता देना उचित नही समझा एवं स्वेच्छानुदान राशि का बंदर बांट कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच ही हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम के रज्जू दीवान, महेन्द्र दीवान, नारायण दीवान, मनहरण दीवान (पिताश्री) , लखन दीवान, भोज राम दीवान, तिलक ध्रुव, संतोष साहू, (पूर्व सरपंच ), गिरधारी प्रधान, सुरेश प्रधान, पीलाराम ध्रुव, अर्जुन प्रधान, सोमनाथ साहू, मदन प्रधान, देवनारायण नाग, प्रेमलाल टण्डन, कृष्णकुमार नर्मदा आदि उपस्थित थे।