RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 29, 2023 4:34 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 29, 2023 4:34 PM

दशहरा पर्व पर पुलिस विभाग में की गई शस्त्रों की पूजा

अंतागढ़/ट्रैक सीजी:

बुराई पर अच्छाई की जीत असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाए जाने वाला दशहरा पर्व अनेक महीनों में विशेष माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर हर साल दशहरा का पर्व मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में आज ये पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर रावण दहन किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन बिना किसी मुहूर्त के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आज का पूरा दिन ही काफी शुभ होता है।

You might also like

आज के दिन मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करके अहंकार और अधर्म का नाश किया था। दशहरा के पर्व को काफी माना जाता है। इस दिन मांगलिक और शुभ कार्य करना अच्छा मानते हैं। आज के दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त को देखे मुंडन, छेदन, भुमि पूजन, नया व्यापार, वाहन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल दशहरा के दिन काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है।

वहीं आज के दिन सभी सुरक्षा बलों द्वारा अपने शस्त्रों की पूजा की जाती है, अंतागढ़ पुलिस थाने में भी पुलिस के अधिकारी साथ ही जवानों द्वारा शास्त्रों की पूजा अर्चना विधि विधान से की, इस पूजा अर्चना में पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी अमर सिदार, थाना प्रभारी रोशन कौशिक, उप निरीक्षक पवन ठाकुर सहित पुलिस के जवान शामिल हुए।

पुलिस थाना अंतागढ़ में की गई शस्त्रों की पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *