RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 5:38 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 5:38 PM

19वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर

19वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर

You might also like

महासमुंद ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर/19वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ एवम जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनाँक 6 से 8 अक्टूबर 2022 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया जाना है। जिसकी तैयारियां की जा चुकी हैं। आयोजन में राज्य के लगभग 300 खिलाड़ी एवम कोच/मैनेजर/ऑफिशियल शमिल होंगे। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति से खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में वे ही बालक बालिका भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 01 जनवरी 2009 या उसके बाद हुआ हो। खिलाडियों के लिए निशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा प्रदान की जानी है। जिलों की टीम 05 अक्टूबर को महासमुंद पहुंचेगी। 06 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से मैच प्रारंभ किया जाएगा। जिले में आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाडियों ने कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर से मुलाकात कर प्रतियोगिता की जानकारी दी। विभिन्न विभागों जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, राजस्व, जनपद पंचायत महासमुंद, नगर पालिका परिषद महासमुंद से सहयोग की माग कलेक्टर से की गई। कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा आयोजन हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से राशि देने कहा गया। इसके लिए खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाडियों ने कलेक्टर महासमुंद का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हिरेंद्र सोनी व विजय महतो, सचिव विवेक मंडल, कोषाध्यक्ष पुरन साहू , शुभम तिवारी, अभिषेक अंबिलकर, लालू सोनवानी, कुलेश्वर चंद्राकर एवम प्रफुल्ल दुबे का योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *