RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:25 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:25 PM

सैल्युट तिरंगा संगठन द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

कांकेर / ट्रैक सीजी:

11 अक्टूबर 2022 को सेल्यूट तिरंगा संगठन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन बर्देभाटा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने किया।

You might also like

डॉ श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया तथा सभी विद्यालय की शिक्षिका एवं छात्राओं की आरती उतार एवं तिलक वंदन कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

डॉ श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति व नारी सशक्तिकरण के विषय में विचार प्रकट करते हुए कहा कि यह दिन समस्त मातृ शक्तियों के लिए शक्ति प्रदान करने का दिवस है, समस्त मातृ शक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने का दिवस है। आज विश्व में सभी मातृ शक्तियों को अधिकार एवं सम्मान मिले इस आशय पर विश्व के 50 से अधिक देशों में 11 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य यह है, कि हमारी मातृशक्ति हमारी बेटियां सबला बने, सभी मातृ शक्तियों को बराबरी का दर्जा मिले, इसीलिए यह कार्यक्रम मातृशक्तियों को सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया गया।

सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को डॉ श्रीवास्तव ने बालिका शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने को कहा। श्रीवास्तव ने अंत में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई व शुभकामनाए दी।

सर्वे भवंतू सुखिनः मंत्र उच्चारण कर अध्यक्ष राजकुमार यादव के द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में अनीता यादव, प्रेमलता तिवारी, रूपा सोनी, रवीश कुंजाम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *