•बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम पति महिपाल उर्फ विश्वा उर्फ राकेश आचला कंपनी नम्बर 07 सदस्य, हथियार- 303 रायफल

अंतागढ़/ट्रैक सीजी:
सुन्दरराज पी (भा.पु. से ) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, बालाजी राव, (भा.पु.से) पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु. से) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
शासन के पूनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सीपीआई माओवादी संगठन अन्तर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन माड़ डिवीजन अन्तर्गत सक्रिय कंपनी नंबर 07 की सदस्य बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम पति महिपाल उर्फ विश्वा उर्फ राकेश आचला, जाति गोड़, साकिन बल्लममेण्ड्रा थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर (छ0ग0) जो नक्सली संगठन में वर्ष 2012 से सक्रिय है। छ.ग. शासन के ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवाद सदस्य पर 08 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, आज दिनांक 12.10.2022 को खोमनलाल सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के समक्ष, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय अंतागढ़ में आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये नगद प्रदाय किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जायेगी। इस अवसर पर अमर सिदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ सह पुलिस स्टाफ एवं समस्त मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
कौन है बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम:
नक्सली संगठन के मद्देड़ एरिया कमेटी सचिव डीव्हीसी योगेश उर्फ हरिराम द्वारा वर्ष 2012 माह फरवरी में इसकी भर्ती की गई थी। वर्ष 2012 माह सितम्बर में बुज्जी को माड़ भेज दिया गया, जहां वर्ष वह 2012 से लेकर 2022 तक सीसी प्रोटेक्शन कंपनी नंबर-07 में सक्रिय सदस्या के रूप में रहकर कार्यरत थी। इस विषय ने बुज्जी ने कहा बचपन में नक्सली संगठन से जुड़ने की वजह से नक्सली विचारधारा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उम्र के बढ़ने के साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी होने एवं पीरिवारिक कारणों से
नक्सली संगठन छोड़कर घर आ गयी।
*कब से कब तक नक्सली संगठन में रहीं शामिल?*
बुज्जी उर्फ़ जन्नी ने वर्ष 2012 से अब तक संगठन के बड़े लीडरों के साथ रह कर काम किया है-
वर्ष 2012 से 12/10/2022 तक:
अब तक संगठन में पद आवापल्ली एलओएस, सदस्य सीसी प्रोटेक्शन कंपनी, नंबर-07 सदस्य, धारित हथियार, खाली हाथ, 12 बोर बंदूक, 10 राउण्ड, 303 रायफल, 15 राउण्ड, कमांडर / सदस्य, नागेश / 08-10, डीव्हीसी सुभाष / 41
बता दें बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम का पति महिपाल आंचला जो कि माओवादी संगठन में कंपनी नंबर 07 की सदस्य एवं 08 लाख की ईनामी नक्सल था, दिनांक 27.09.2022 को कांकेर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुका है।
*पतिप्रेम में किया आत्मसमर्पण*
पुनर्वास योजना वास्तव में शासन द्वारा चलाई जा रही एक महती योजना है, लोग अब हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसका उदाहरण आज आत्मसमर्पण की हुई महिला नक्सली बुज्जी उर्फ़ जन्नी है, जिसने पतिप्रेम में आज आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञात हो बीते 27 सितम्बर 2022 को बुज्जी उर्फ़ जन्नी के पति महिपाल आँचला ने भी आत्मसमर्पण किया था, बुज्जी और महिपाल की शादी 2018 में हुई थी।
बता दें महिपाल आँचला पर भी आठ लाख का इनाम घोषित था, शासन की योजना से प्रभावित होकर व एक सामान्य जीवन जीने हेतु उसने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके लगभग पंद्रह दिन बाद आज बुज्जी उर्फ़ जन्नी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया।