प्रगतिशील छ०ग० सतनामी समाज का निर्वाचन 21अक्टुबर को सतनाम भवन महासमुंद में होगा

महासमुंद ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर/प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद जिला के पुनर्गठन की निर्वाचन/ मनोनयन हेतु प्रदेश कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को सतनाम भवन बेमचा भाठा महासमुंद में निर्धारित किया गया है। जिसके लिए प्रदेश से विनोद भारती संरक्षक,विजय कुर्रे प्रदेश सहसचिव,रेमन अनन्त बलौदा बाजार व विजय कुमार डहरिया युथ प्रदेश उपाध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव एस आर बंजारे ने निर्वाचन के संबंध में जानकारी दिया है कि प्रदेश कार्यालय से जारी जिला के सभी ब्लाकों के 126 सदस्य ही निर्वाचन/मनोनयन की प्रक्रिया में उम्मीदवार व मतदान करेंगे है।जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव पद के लिए संस्था के सरंक्षक या आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है। जबकि शेष पद व कार्यकारिणी सदस्य के लिए साधारण सदस्य भाग ले सकते हैं। परंतु निर्वाचित या मनोनीत होने के बाद दो दिवस में दो वर्ष की सदस्यता राशि जमा करना होगा।
निर्वाचन या मनोनयन की तय तिथि 21-10-2022 दिन शुक्रवार को ही नामांकन फार्म लेने व जमा करने की समय सुबह 10:30 से 1 बजें तक।नाम वापसी का समय 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक है।
एक पद के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र प्राप्त होने पर चुनाव 2 बजे से 3:30 बजे तक व मतगणना एवं परिणाम 4 से 5 बजें तक कि समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्र शुल्क
जिला अध्यक्ष के लिए 2000,जिला उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, प्रवक्ता, मिडिया प्रभारी पदो के लिए 1000 रुपए व कार्यकारिणी सदस्य के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है।
उपसमिति युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ व शिक्षा प्रकोष्ठ के लिए उक्त सभी नियमों से छुट किया गया है।
जो भी समाज के ब्यक्ति सामाजिक सेवा करना चाहते हैं वो युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बन सकते हैं। सदस्यता की अनिवार्यता नहीं होगी।यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सोमनाथ टोंडेकर ने जारी किया है।