RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:06 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:06 PM

मरार समाज द्वारा सर्व समाज के पदाधिकारीयो का किया सम्मान

मरार समाज द्वारा सर्व समाज के पदाधिकारीयो का किया सम्मान

You might also like

महासमुंद ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर /महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले व शाक्म्बरी देवी की कुल के पुज्य मरार समाज द्वारा सामाजिक उत्थान एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए भारत वर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले शिक्षक -शिक्षिका सम्मान समारोह शंकराचार्य भवन महासमुंद में जिला के सर्व समाज से प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच कुल 25 शिक्षिकाओं के साथ मरार समाज के 125 शिक्षक -शिक्षिकाओ को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो व श्री फल तथा पेन भेंटकर सम्मान किया गया।मंच पर मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू जी सांसद, अध्यक्षता श्री राजेन्द्र नायक पटेल जी प्रदेशाध्यक्ष मरार समाज, विशिष्ट अतिथि रमेश यदु प्रदेशाध्यक्ष सर्व समाज, लोचन पटेल,पवन पटेल जिलाध्यक्ष मरार समाज,बसंत सिन्हा जिलाध्यक्ष सर्व समाज,रानी पटेल प्रदेशाध्यक्ष मरार समाज महिला प्रकोष्ठ,अति विशिष्ट अतिथि दयामंती यादव जिला पंचायत सदस्य, मधुबाला रात्रे सभापति जिला पंचायत गरियाबंद,मरार समाज के सभी राज अध्यक्षगण, एवं सर्व समाज से सामाजिक जिलाध्यक्ष,एस आर बंजारे सतनामी समाज,कलार समाज से ईश्वर सिन्हा, के आर सागर सारथी समाज,आदिवासी समाज से भीखम ठाकुर, कमलेश ध्रुव, एसपी ध्रुव, रविदास समाज से देवेन्द्र रौतिया, अश्वनी बबलू त्रिवेंद प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सर्व समाज, दिनेश बंजारे प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज रहे। सर्व समाज के पदाधिकारियों का मोमेंटो गमछा भेंटकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर छत्तीसगढिया सर्व समाज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने मरार समाज को मेहनत कश समाज बताते हुए छत्तीसगढ़ के राजनीतिक दलों से राजनीतिक भागीदारी देने की पैरवी किया। इतनी संख्या में मरार समाज होने के बाद भी एक विधायक नहीं होना राजनीतिक उपेक्षा हैं।
सर्व समाज के जिलाध्यक्ष बसंत सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा महात्मा ज्योतिबा फुले और देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के सामाजिक कार्यों के लिए किए गए जीवन संघर्षों को बताते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर ने फुले दंपति को अपना गुरु माना। आज भी पाखंडवाद कर्मकांड बढ़ती जा रही।इसलिए ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के विचार को आत्मसात करने की जरूरत है।
मरार समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील किया।
पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग लोचन पटेल ने समाज के युवाओं को सामाजिक राजनीतिक आर्थिक शैक्षणिक भागीदारी बढ़ाने के लिए आगे आने के लिए जोर दिया।
जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने सर्व समाज का तथा सर्व समाज के जिला महामंत्री रेखराम बघेल ने मरार समाज का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *