दो दिवसीय किसान अधिकार पदयात्रा का सफल आयोजन

किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के द्वारा 7 सूत्री मांगों को लेकर तथा प्रदेश नेतृत्व के अंतर्गत मांगों को लेकर ग्राम मरवाही के मां सर्वेश्वरी देवी प्रांगण से कलेक्टर कार्यालय जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पदयात्रा करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
यह यात्रा दिनांक 19 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार से आरंभ हुआ तथा मरवाही विधानसभा के प्रमुख ग्रामों से होते हुए मड़वाही लरकेनी के रास्ते धनपुर पहुंचा रास्ते में ग्राम पंचायत मडवाही के किसानों एवम पंचायत ने पदयात्रियों का स्वागत किया तथा स्वल्पाहार कराया।। तत्पश्चात यह पदयात्रा धनपुर पहुंचा जहां ग्राम पंचायत धनपुर के सरपंच रघुवीर सिंह श्याम ने रात्रि विश्राम की व्यवस्था की तथा मंडल के महामंत्री आशीष पांडे ने भोजन व्यवस्था में सहयोग दिया।।
प्रातः दिनांक 20अक्टूबर 2022 गुरुवार को यह किसान अधिकार यात्रा धनपुर स्थित मां आदिशक्ति मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात अपने गंतव्य पदयात्रा के मार्ग पर युवा नेता पवन केसरवानी एवं वीरेंद्र पंजाबी जी के द्वारा पद यात्रियों को स्वागत करते हुए स्वल्पाहार कराया गया तत्पश्चात ग्राम सेमरा मंडल के महामंत्री अजय तिवारी जी के द्वारा पद यात्रियों का पुष्पा माला से स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पदयात्रा जिला कार्यालय कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही हेतु प्रस्थान किया जहां पेंड्रा पहुंचने पर समाजसेवी हर्षा छाबरिया जी के द्वारा पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर नींबू पानी पिलाया गया तथा उनका सम्मान किया गया इसके पश्चात पेंड्रा होते हुए यात्रा ग्राम सेमरा पहुंची जोकि कलेक्टर कार्यालय से 3 किलोमीटर पीछे है वहीं प्रशासन के द्वारा भारी पुलिस बल लगाकर किसान अधिकार यात्रा को रोक दिया गया तथा पद यात्रियों को आगे जाने से मना कर दिया गया जिस पर उत्तर मंडल मरवाही के महामंत्री आयुष मिश्रा ने आपत्ति दर्ज करते हुए इसे पद यात्रियों का अपमान बताया वही किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह नहरेल ने किसानों की लंबित मांगों हेतु कलेक्टर तक जाने का अनुरोध किया किंतु प्रशासन ने किसानों एवं किसान मोर्चा में सम्मिलित पद यात्रियों की एक भी न सुनी और उन्हें वही बलपूर्वक रोक दिया गया।।
काफी समझाइश के बाद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी ज्ञापन देने को राजी हुए।।
जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह नहरेल ने प्रमुख मांगों का वाचन करते हुए कहा कि
1. धान की दाने दाने की खरीदी सुनिश्चित किया जाए
अनावारी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जावे तथा बेमौसम बारिश में खराब हुए फसल के सर्वेक्षण करते हुए आरबीसी 6-4 के तहत किसानों को ज्ञापन दिया जावे।। 3.राजीव किसान न्याय योजना की समस्त राशि किस्तों पर न देकर एकमुश्त किसानों को दी जावे
4.वर्तमान फसल हेतु जलाशय में संचित जल का समुचित उपयोग किसान कर सकें इस हेतु निर्णय सुनिश्चित किया जावे।।
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के किसानों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जावे।
इन्हीं मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिले के मांगों को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल महोदया के नाम से कलेक्टर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को किसान मोर्चा के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जहां प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नहरेल जिलामहामंत्री गोविंद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी लालजी यादव समीरा सेमरा पैकरा मंडल अध्यक्ष लुसन सिंह राठौर पेंड्रा ग्रामीण अध्यक्ष छोटे लाल सोनी दक्षिण मंडल अध्यक्ष शंकरलाल चक्रधारी मनोरम गुप्ता राखी गहलोत पूर्व जनपद सदस्य पवन पैकरा सेमरा मंडल के महामंत्री अजय तिवारी रितेश बंटी साहू जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल अहिरवार पेंड्रा मंडल अध्यक्ष भूधर सोनी गौरेला मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल पुष्पेंद्र त्रिपाठी कांति दुबे जिला महामंत्री केशव पांडे युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश प्रताप सिंह सहकारिता जिला सह संयोजक राजू चंद्रा गणेश चौधरी दौलत राय संदीप जायसवाल भगत केवट संतोष केवट जुल्फें चंद्र पारस मणि बृजेश सिंह संदीप केवट ऑपरेटर प्रकाश केवट लंकेश सुधारी राम सहित सभी जिला एवम मंडल के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।।