RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

June 6, 2023 1:51 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

June 6, 2023 1:51 PM

जिले में यहां सज रही है जुआरियों की महफ़िल. लाखों, करोड़ों के खेल में पुलिस का डर हुआ ख़त्म।

You might also like

बीजापुर– माना जाता है कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। दीपावली में भक्त आराध्य देवी की पूजा पाठ के साथ परिवार की खुशहाली की भगवान से कामना करते हैं। लेकिन दीपावली में जुए में जुटती भीड़ और जुआरियों के दांव में लगते मोटे दांव से कई घर बर्बाद भी हो जाते हैं। जुए की यही लत समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है और दीपावली त्योहार की मान्यता भी आहत होती है कि बुराई पर अच्छाई की जीत नही बल्कि यहां अच्छाई दोबारा बुराई के चुंगल में है।

बीजापुर जिले में चार ब्लॉक में दर्जनों जगह जुआरियों के करोड़ों के दांव की जानकारी आ रही है। जुआ खेलाने वालों की लंबी सेटिंगबाजी के चलते खुलेआम 52 पत्तियों का दांव रोजाना सज रहा है। जुए के अड्डों की जानकारी के बावजूद पुलिस दबिश देकर खाली हाथ लौट रही है। भैरमगढ़ एसडीओपी के मुताबिक जिन जगहों पर छापा मारा गया वहां से जुआरी पहले भाग निकले थे। भोपालपटनम एसडीओपी भावेश समरत ने बताया कि उन्हें अभी जुआ अड्डों की जानकारी नही है। जानकारी मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।

भोपालपटनम में नगर से लगे उल्लूर सड़क पर स्टेडियम के पास जुआ खेलने की जानकारी नगर में ज्यादातर लोगों को है। यहां जिलेभर से लोगों का देर रात जमावड़ा होता है। लाखो करोड़ों के दांव यहां लग रहे हैं। स्थानीय नेताओं के संरक्षण में जुआ खेलाने और ज़िम्मेदारों को खिलाने की खबर है। कार्रवाई भगवान भरोसे है।

सूत्रों के मुताबिक यहां सज रही है जुआरियो की महफिल,

भैरमगढ़- संजयपारा।
भोपालपटनम- उल्लूर रोड, स्टेडियम के पास।
आवापल्ली- बिजली ऑफिस के पीछे, पुराना खंडहर सरकारी बिल्डिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *