RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:13 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:13 PM

32 साल की सेवा और समर्पण को पार्टी ने दिया सम्मान- प्रवीण, इम्तियाज़.

You might also like

बीजापुर- 2023 विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने कई अहम जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओ को नवाज़ा है। युवा आयोग सदस्य अजय सिंह की जगह 32 सालों से ज्यादा वक्त से कांग्रेस में सक्रिय प्रवीण डोंगरे को बड़ी जिम्मेदारी देते छत्तीसगढ़ युवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। मूलतः बासागुड़ा के निवासी और बीजापुर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर इम्तियाज़ खान ( शेरू) को खाद्द आयोग का सदस्य बनाया गया है।

प्रवीण डोंगरे और इम्तियाज़ खान लंबे वक़्त से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता हैं। प्रवीण डोंगरे नगरपालिका बीजापुर में पार्षद हैं। नगरीय क्षेत्र में जनता के लिए समर्पित और सेवाभाव के लिए डोंगरे जाने जाते हैं। बासागुड़ा क्षेत्र से आने वाले इम्तियाज खान मुस्लिम समुदाय के सदर होने से मुस्लिम समुदाय में गहरी पैठ मानी जाती है। जिसका फ़ायदा आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस को होना निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *