RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 5:47 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 5:47 PM

केशकाल घाट में 04 से 11 नवम्बर तक पेच रिपेयर कार्य,भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

कांकेर/ट्रैक सीजी:

केशकाल घाट में पेच रिपेयर का कार्य 04 नवम्बर से 11 नवम्बर तक किया जायेगा। उक्त अवधि में केशकाल घाट में यात्री बसों एवं छोटी चार पहिया वाहनों को छोड़कर भारी वाहन माल वाहकों को केशकाल घाट में प्रतिबंधित किया गया है। भारी माल वाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में केशकाल-विश्रामपुरी चौक से व्हाया विश्रामपुरी, बोरई, सिहावा, नगरी होते हुए धमतरी व रायपुर पहुंचा जा सकता है।

You might also like

इसके अलावा एक अन्य वैकल्पिक मार्ग कांकेर जिले के माकड़ी ढाबा के पास से कोरर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं नारायणपुर होते हुए वाहन कोण्डागांव को निकलेगी। केशकाल घाट में यात्री बसों एवं छोटी चार पहिया वाहनों के आवागमन के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर कोण्डागांव द्वारा दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *