RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:12 PM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 26, 2023 6:12 PM

Chandra Grahan 2022: बेहद खास है वर्ष का ये अंतिम चंद्रग्रहण, अगला ‘पूर्ण चंद्रग्रहण’ 3 साल देखने को मिलेगा

You might also like

ट्रैक सीजी न्यूज़:

०साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर दिन मंगलवार को होगा, ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में बेहद खास है। दरअसल इसके बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण तीन साल के अंतराल के बाद 14 मार्च 2025 को लगेगा।

फ़ाइल फोटो
भारत में साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल यानि मंगलवार को लगने जा रहा है। ये पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई। खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए ये मौका बेहद खास है, क्‍योंकि इसके बाद पूर्ण चंद्रग्रहण लगभग 3 साल के अंतराल पर देखने को मिलेगा। बता दें कि पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में प्रवेश करता है जिसे गर्भ कहा जाता है।

NASA ने चंद्रग्रहण को लेकर किया था ये ट्वीट

8 नवंबर, 2022 को पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। इसके बाद 14 मार्च 2025 को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। इसलिए खगोल विज्ञान प्रेमी इसे देखने को आतुर हैं। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अपने हालिया पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि 8 नवंबर 2022 को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा और लाल हो जाएगा। यह लगभग 3 वर्षों के लिए अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, इसलिए इसे अवश्य देखें।

•भारत में यहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

भारत में यह कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में दिखाई देगा। हालांकि, आंशिक चंद्र ग्रहण नई दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में देखा जाएगा।

भारत के अलावा ये पूर्ण चंद्रग्रहण उत्तर/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *