कांकेर/ट्रैक सीजी न्यूज़:

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाना से पुलिस की टीम अपराध क्रमांक 84/19 के अन्वेषण के लिए आज जिला मुख्यालय कांकेर पहुंची है। चूँकि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के कारण सम्पूर्ण कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है, अतः कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने झारखंड से आई हुई पुलिस टीम की पहचान की जांच की।
You might also like
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा और भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर सुमित अग्रवाल द्वारा झारखण्ड राज्य की पुलिस टीम के पास उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन भी किया गया। झारखण्ड राज्य की पुलिस टीम द्वारा इस प्रकरण में गिरफ्तारी के शेष मामलों की विवेचना संबंधी जानकारी कलेक्टर एवं एसपी कांकेर को दी गई।