अंतागढ़/ट्रैक सीजी:

नृत्य कला साहित्य ट्रायबल एकेडमी अंतागढ़ के st.sc.obc.के युवा,युवतियों ने सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा वांदे भारत्म नृत्य उत्सव पहली बार अंतागढ़ क्षेत्र के युवा, युवतियों ने सेंट्रल साउत जोन हैदराबाद तेलंगाना में अपने हुनर से समा बांधा।यहां अलग अलग प्रदेश से पहुंचे प्रतिभागी जैसे महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उड़ीसा,आंध्रप्रदेश,तमिलनाडु,तेलंगाना, व अन्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जहां नित्यकला साहित्य ट्रायबल अकादमी अंतागढ़ में बादल एकेडमी बस्तर के तर्ज पर जो की अभी कार्य अंतागढ़ में शुरुवात हो चुका है।
जहां st.sc.obc.के युवा युवतियों के प्रतिभा को एक नई उड़ान मिल रहा है।जहां अपने भाषा,बोली,कला, साहित्य को आने वाले समय में देश विदेश तक पहचान दिलाने में अंतागढ़ की यह एकेडमी कड़ी का काम कर रही है।वही संचालक टेकाम सतीश ने बताया कि कांकेर जिले में एक मात्र अंतागढ़ में ही नित्य, कला, साहित्य, का पहला एकेडमी है जो बनने जा रहा है।जिसमे युवा युवतियों के हुनर को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर में मंच मिल रहा है। और अंतागढ़ के इस एकेडमी से अलग अलग विधा वा आईएएस, आईपीएस,एसडीएम,तहसीलदार मास मीडिया,जैसे कोर्स और उच्च पदों को प्राप्त करने के लिए निशुल्क कोचिंग वा इस्किल डेवलपमेंट करने का क्षेत्र के युवा युवतियों को भविष्य में इस एकेडमी बनने से सहज वा सरलता से अवसर मिलेगा।