•चार साल से फरार मारपीट के स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया

अंतागढ़/ट्रैक सीजी:
पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ खोमन सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ अमर सिदार के मार्गदर्शन मे अंतागढ़ पुलिस द्वारा थाना के अपराध क्रमांक 30/2018 धारा 294,325 भा.द.वि. के स्थाई वारंटी आरोपी कृष्णा कुमार दुग्गा पिता रामनाथ दुग्गा, उम्र 27 वर्ष, निवासी लामकन्हार, थाना अंतागढ़ व वर्तमान पता कठोली थाना कोरर को आज दिनांक 30/11/2022 को घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर भानुप्रतापपुर न्यायालाय में पेश किया गया।