⭕ *विधायक नाग ने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य*

⭕ *विधायक नाग बोले देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान*
You might also like
अंतागढ़/ट्रैक सीजी:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने वाली है। आयोजन को सफल बनाने के लिए आज अंतागढ़ विधायक अनूप नाग की अध्यक्षता एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम की मौजूदगी में सीधे विधानसभा के समस्त ब्लॉक जैसे अंतागढ़, आमाबेड़ा, पखांजूर, कोयलीबेड़ा के नेताओ की मौजूदगी में कांग्रेस कमेटी की बड़ी बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनूप नाग ने कहा कि 2 दिन पहले ही कांग्रेस का 138वाँ स्थापना दिवस था । कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं हमें इसका गर्व होना चाहिए ।
*अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की जवाबदारी कांग्रेस कार्यकर्ता की :- नाग*
विधायक नाग ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की जवाबदारी कांग्रेस कार्यकर्ता की है। राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस का योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का योगदान, गरीबों वंचितों और शोषितो के हित की योजनाएं कांग्रेस ने बनाई एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को उन्हें बताने की आवश्यकता है।
*26 जनवरी से आरंभ होकर 2 महीने तक चलेगा यह अभियान*
विधायक नाग ने इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय में विधानसभा के विभिन्न पदाधिकारियों और नेताओं से विस्तृत से चर्चा की। खबर के मुताबिक हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 26 जनवरी से आरंभ होकर 2 महीने तक चलेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक दिन सुबह प्रत्येक बूथ पर झंडा फहराया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर घूम-घूम कर पार्टी तथा राहुल गांधी के विचारों का प्रचार पत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे और प्रचार-प्रसार करेंगे।
*इनकी रही मौजूदगी*
जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश ठक्कर, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, किशोर मरकाम, जयंत पाणिग्रही, संतोष कीर्तनिया, श्रावण यादव, जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी विश्राम गावड़े, गजेंद्र उसेंडी, गौरी निषाद, प्रेम ऊंदरे, शेख शरीफ कुरेशी, श्रवण नेताम, रामसिंह कांगे, सुशीला मंडल, सुरेश सलाम, बकुल मंडल समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे ।