RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 25, 2023 8:34 AM

RNI - NO : CHHHIN/2015/65786

March 25, 2023 8:34 AM

महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान* *हर कार्य में सक्षम महिलाएं जिला पंचायत सदस्य इंद्रा राजेश लहरे

You might also like

  • सक्ति/जैजैपुर।
  • जैजैपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को भारत समेत पुरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। गुरुवार को जैजैपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत आमाकोनी में विभिन्न कार्यक्रम हुए। पंचायत भवन में महिला सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंद्रा राजेश लहरें उपस्थित हुई। ग्राम पंचायत द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कुर्सी दौड़ का भी आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य इंद्रा राजेश लहरें ने कहा कि नारी अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। नई सदी नारी के पास कामयाबी उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है।समाज के दो पंख है एक स्त्री व दुसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज,देश व राष्ट्र का विकास होगा। जहां नारी सम्मान होती है वहां देवता निवास करती हैं।हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति है उपस्थित कार्यक्रम में परदेशी खुटें सरपंच,रीता बाई, ललिता बाई, उत्तरा रात्रे,कौशल दिनकर बड़ी संख्या महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *