तिल्दा नेवरा -गौ माता के संरक्षण, संवर्धन व उसे राष्ट्र में सर्वोच्च सम्मान दिलाने के उद्देश्य से संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान‘ के अंतर्गत सोमवार 27 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में व्यापक जनजागरण देखने को मिला । इस अभियान के तहत गौ भक्त संगठित होकर शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने एस डी एम कार्यालय पहुंचे छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम एक प्रार्थना अनुविभागीय अधिकारी तिल्दा को सौंपा गया । इस मांग पत्र का मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ माता को ‘राष्ट्र माता‘ का दर्जा दिलाना, गौवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाना व समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
तिल्दा नेवरा क्षेत्र के समस्त हिन्दू ,गौ भक्त ,संत समाज संस्थान के सदस्यों के अनुसार यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि गौ माता के प्रति श्रद्धा व सेवा का एक व्यापक जन आंदोलन है। गौवंश भारतीय संस्कृति, कृषि व आस्था का अभिन्न अंग है, जिसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग का आगे आना आवश्यक है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मुहिम को सफल बनाने व गौ माता के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग: राष्ट्रपति के नाम एस डी एम आशुतोष देवांगन को सौंपा ज्ञापन
Follow
[published_date_time]