-
रेलवे अधिकारियों के संरक्षण में अंडरब्रिजों का घटिया निर्माण ?शिकायतों के बाद भी आमला एडीएन ने नहीं की कार्रवाईघटिया निर्माण के सवालों से बचने पत्रकारों के कॉल तक नहीं उठा रहे अधिकारीबैतूल। आमला रेलवे मंडल द्वारा ओपन लाइन छिंदवाड़ा ट्रैक पर विभिन्न अंडरब्रिजों (अंडरपास) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों एवं पत्रकारों द्वारा गंभीर अनियमितताओं और घटिया निर्माण सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार देवगांव एवं बारछी के पास रेलवे ट्रैक पर निर्माणाधीन अंडरब्रिजों में निर्माण एजेंसी द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए कार्य किया जा रहा है। देवगांव स्थित निर्माण कार्य में कथित धांधली और घटिया निर्माण की शिकायत आमला के एडीएन को पूर्व में दी गई थी, लेकिन शिकायत के बाद भी न तो किसी प्रकार की जांच की गई और न ही संबंधित एजेंसी पर कोई कार्रवाई की गई।अब बारछी के पास एलसीडीपी-13 अंडरपास निर्माण में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे भविष्य में अंडरब्रिज की मजबूती और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं, निर्माण कार्यों में उठ रहे सवालों को लेकर आमला एडीएन पत्रकारों के फोन तक रिसीव नहीं कर रहे, जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए तथा यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
रेलवे अधिकारियों के संरक्षण में अंडरब्रिजों का घटिया निर्माण ? शिकायतों के बाद भी आमला एडीएन ने नहीं की कार्रवाई घटिया निर्माण के सवालों से बचने पत्रकारों के कॉल तक नहीं उठा रहे अधिकारी
Follow
[published_date_time]
