जे बी इंटरनेशनल स्कूल के 13 छात्रों ने 90% से अधिक अंक लाकर रचा कीर्तिमान, रानी सौरभ जैन ने दी बधाई*

Follow

[published_date_time]

 

*तिल्दा-नेवरा,  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जे बी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल और नगर का नाम रोशन किया है। परिणाम आते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय के मानस वर्मा ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा कृष्णा सिंह ने 95.8%, राजवीर सिन्हा ने 95.0%, कांची बत्रा ने 94.6%, अनुष्का जेना ने 93.0%, चिराग वर्मा ने 92.6%, रितिका शर्मा ने 92.4%, जय आर्य ने 92.0%, चारु चौबे ने 91.0%, साक्षी भगवानी ने 90.8%, सृष्टि वर्मा ने 90.4%, मुस्कान सिंह ने 90.2% और सौरभ तिवारी ने 90.0% अंक प्राप्त किए।

इस शानदार सफलता पर तिल्दा शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्यालय की प्रसंशा की। उन्होंने कहा, “जे बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने 90% से ऊपर अंक लाकर इतिहास रचा है। मानस वर्मा 96.4% अंकों के साथ टॉपर रहे हैं। यह पूरे तिल्दा-नेवरा के लिए गर्व का विषय है।”

श्रीमती जैन ने कहा, “इस परिणाम के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों का समर्पण है। जे बी स्कूल ने अनुशासित माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से यह साबित कर दिया है कि यहां बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।”

उन्होंने सभी 13 मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक बधाई के पात्र हैं। रानी सौरभ जैन ने उम्मीद जताई कि ये छात्र आगे चलकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page