अश्लील गाली-गलौज व बंधक बनाकर मारपीट के मामले में 06 आरोपी गिरफ्तार

Follow

[published_date_time]

नवागढ़ (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। जिला बेमेतरा के थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत अश्लील गाली-गलौज, जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट एवं बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी अक्षय कुमार धिवरे उम्र 29 वर्ष निवासी पेण्ड्री, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा ने दिनांक 28 दिसंबर 2025 को थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पिता सुखदेव धिवरे के स्वामित्व में जेसीबी एवं ट्रैक्टर है, जिसे चालक चमन कुर्रे, सूरज बंजारे, जयप्रकाश वर्मन, मुकेश टंडन, टेकचंद टंडन एवं उसका भाई सूर्यदेव धिवरे 26 दिसंबर 2025 को ग्राम पेंड्री से जैतपुरी तालाब में मिट्टी निकालने तारण वर्मा के कहने पर गए थे। शिकायत होने के कारण वहां से मिट्टी नहीं निकाली गई और संबलपुर में अन्य स्थान पर कार्य किया गया। शाम को गोढ़ी कला में कार्य पूर्ण कर भोजन के दौरान जैतपुरी की शिकायत को लेकर चर्चा चल रही थी, तभी रात लगभग 08:30 बजे नारायण वर्मा, चेतन सिंह राजपूत, जलेश्वर सिंह राजपूत, कुलदीप वर्मा, पूनाराम तथा झम्मन कुमार राजपूत एक राय होकर लाठी-डंडा एवं रॉड लेकर पहुंचे और सूर्यदेव धिवरे व टेकचंद टंडन के साथ जाति सूचक अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

आरोप है कि मारपीट करते हुए दोनों को पकड़कर विवादित जमीन पर ले जाया गया, जहां उन्हें बंधक बनाकर करीब दो से तीन घंटे तक मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी के अनुसार पुरानी ईर्ष्या-द्वेष के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का तथा डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव एवं थाना स्टाफ को विवेचना में लगाया गया।

पुलिस की सतत कार्यवाही के दौरान आरोपी नारायण वर्मा, चेतन सिंह राजपूत, जलेश्वर सिंह राजपूत, कुलदीप वर्मा, पूनाराम एवं झम्मन कुमार राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया। सभी आरोपियों को 23 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में डीएसपी (अजाक) श्री राजेश कुमार झा, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक राजेन्द्र साहू, राहुल दुबे सहित समस्त पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page