पैरावट में लगी आग घरों तक पहुंची, एक मकान पूरी तरह स्वाहा, दो अन्य घर भी चपेट में

Follow

[published_date_time]

बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। नादघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदनारा में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पैरावट में लगी आग देखते ही देखते रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। आग की तेज लपटों ने एक घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मकान जलकर खाक हो गया। वहीं आग की चिंगारियां फैलने से पास के दो अन्य घरों में भी आग लग गई।

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन सूचना के काफी देर बाद तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इस बीच ग्रामीणों ने स्वयं पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

आगजनी की घटना के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घर के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page