अवैध शराब बिक्री पर बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई, 16 पौवा देशी मसाला शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Follow

[published_date_time]

बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बेमेतरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री रामकृष्ण साहू (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थों की तस्करी, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पथर्रा निवासी उज्जैन यदु उर्फ लालु अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी उज्जैन यदु उर्फ लालु, पिता हिरालाल यदु, उम्र 29 वर्ष, निवासी पथर्रा, थाना एवं जिला बेमेतरा के कब्जे से 16 पौवा देशी मसाला शराब (2,880 मिलीलीटर) बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 1,600 रुपए तथा बिक्री रकम 450 रुपए सहित कुल 2,050 रुपए की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक पुरुषोत्तम कुंभकार, महिला आरक्षक रामबती नेताम सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post ➤

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page