तालाब के पास बोरी में मिली जिंदा नवजात बच्ची, पुलिस जांच में जुटी

Follow

[published_date_time]

ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा

थान खम्हरिया। शहर के वार्ड क्रमांक 10 में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तालाब के पास एक बोरी में जिंदा नवजात बच्ची मिली। घटना की सूचना मिलते ही खम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बेमेतरा रेफर किया गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध या लड़की होने के कारण नवजात को बोरी में डालकर तालाब किनारे फेंका गया होगा। घटना का खुलासा तब हुआ, जब एक दुकानदार सुबह करीब 11 बजे तालाब किनारे लघुशंका के लिए गया था। उसी दौरान उसने बोरी के अंदर से रोने की आवाज और हलचल महसूस की। नजदीक जाकर देखने पर बोरी में नवजात बच्ची मिली। दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तालाब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में मिले सुराग के आधार पर पुलिस नगर के एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है, हालांकि विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है। देर शाम तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया था।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page