राज्य अलंकरण में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे जिले के सॉफ्टबॉल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कड़ती*।

Follow

[published_date_time]

बीजापुर ट्रैक सीजी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ 25 अगस्त 2025/प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में मनाएं जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित होने वाले खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बीजापुर जिले के सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कड़ती को शहीद कौशल यादव अवार्ड से नवाजे जाएंगे वहीं जूनियर सॉफ्टबॉल गर्ल्स टीम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से अलंकृत किया जाएगा गर्ल्स टीम में बीजापुर जिले से अकादमी की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रेणुका तेलम चंद्रकला तेलम विमला तेलम और मीनू आरकी शामिल है। सबसे खास बात यह है कि अब तक पूरे बस्तर संभाग से खेल के क्षेत्र में कभी भी राज्य स्तरीय अवॉर्ड से किसी भी खिलाड़ी को अलंकृत नहीं किया गया है यह पहली मर्तबा है की खेल के क्षेत्र में बीजापुर जिले से शुरुआत हुई है अब तक राकेश कड़ती ने 12 नेशनल और दो इंटरनेशनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उनके नेशनल में 6 मेडल है वहीं जूनियर टीम ने नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया था जिसके तहत उन्हें मुख्यमंत्री ट्रॉफी से अलंकृत किया जाएगा बीजापुर जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इस उपलब्धि हासिल करने पर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे एवं प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने हार्दिक बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है उक्त जानकारी जिले के श्रम निरीक्षक एवं सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान करनेवार ने दी है।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page