सरकारी काम में लापरवाही, कार्रवाई की जद में आया पटवारी, निलंबित

Follow

[published_date_time]

 

बेमेतरा (दैनिक ट्रैक सीजी)। साजा तहसील के पटवारी हल्का क्रमांक 9 के पटवारी टीकम सिंह देवांगन को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें साजा एसडीएम कार्यालय में अटैच किया गया है।

इस संबंध में साजा की अनुविभागीय अधिकारी पिंकी मनहर द्वारा आदेश जारी किया गया। बताया गया कि पटवारी द्वारा गलत जानकारी देने पर 18 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था, जिस पर 21 अगस्त को पटवारी ने जवाब प्रस्तुत किया। अधिकारी ने उनके जवाब को असंतोषजनक मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचारण नियम 1965 के नियम 3 व 6 एवं सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page