नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प की स्थापना ग्राम उल्लूर एवं चिल्लामरका थाना भोपालपटनम

Follow

[published_date_time]

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प की स्थापना ग्राम उल्लूर एवं चिल्लामरका थाना भोपालपटनम

ट्रैक सीजी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ़ बीजापुर

जिला बीजापुर के सुदूरवर्ती ग्राम उल्लूर (09.09.2025) एवं चिल्लामरका (11.09.2025) में नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु की गई है।

 

प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक कार्य:*

विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए इन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना सफलतापूर्वक की। यह कदम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय विकास की गति को भी सशक्त करेगा।

 

अंतर्राज्यीय सम्पर्क और आधारभूत संरचना का विस्तार:*

भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेण्ड्रा और गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में यह कदम एक अहम प्रगति है। आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के ग्रामों को सड़क और अन्य सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

सुरक्षा और विकास का समन्वय:*

सुरक्षा कैम्प की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, पीडीएस दुकानें, मोबाइल नेटवर्क, सड़क और पुल-पुलिया जैसी सुविधाएं सुलभ होंगी। इससे माओवादियों की अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

 

नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ:*

वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 36 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। इन प्रयासों के फलस्वरूप 496 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 193 माओवादी मारे गए हैं तथा 900 की गिरफ्तारी हुई है। यह नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी रणनीतिक सफलता है।

 

प्रशासनिक नेतृत्व एवं सहयोग:*

इस अभियान को सफल बनाने में सुन्दरराज पी. (पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज), शालिन (महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स, CG सेक्टर रायपुर ), कमलोचन कश्यप (उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज), बी.एस. नेगी (उप महानिरीक्षक, केरिपु रेंज बीजापुर), डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव (पुलिस अधीक्षक, बीजापुर), दीपक कुमार मेहरा कमाण्डेन्ट केरिपु 62 बटालियन, मोहित कपूर कमांडेंट केरिपु 22 बटालियन, सुनील कुमार राही, केरिपु 85 बटालियन, पुष्पेन्द्र कुमार कमांडेंट कोबरा 206 बटालियन, अमन कुमार झा अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स, रविन्द्र कुमार मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स, संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैंप बासागुड़ा, कुलदीप सिंह डीसी ऑप्स केरिपु बीजापुर, घनश्याम कामड़े एसडीओपी भोपालपटनम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण सराहनीय रहा।

जन-उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया:*

स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा कैम्प की स्थापना को लेकर उत्साह है। यह पहल उनके जीवन में शांति, स्थायित्व और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

विकास की गति:*

वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में अब तक जिले में कुल 36 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं। “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल टावर, आंगनबाड़ी और अन्य जन-सुविधाओं का तीव्रता से विस्तार हुआ है।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page