राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को कलेक्टर ने दी बधाई

Follow

[published_date_time]

*मेहनत और समर्पण से*

*सफलता मिलती हैं*

 

बीजापुर ट्रैक सीजी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ

बीजापुर 19 सितंबर 2025/

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी में द्वारा पुरस्कृत जिले के दो शिक्षक अरुण सिंह व्याख्याता और जगदीश्वर तोर्रेम प्रधान अध्यापक को कलेक्टर संबित मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

जिला कार्यालय में कलेक्टर से मुलाकात कर शिक्षकों ने अपने शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराया और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा मेहनत पर बल दिया।इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले के दोनों शिक्षकों से उनके उपलब्धि पूर्ण कार्यकाल की जानकारी प्राप्त की और अपनी उपलब्धियों से अन्य शिक्षकों को प्रेरित करने को कहा ।

गौरतलब है अरुण सिंह हाई स्कूल ईटपाल में और जगदीश्वर तोर्रेम बालक आश्रम एडापल्ली सैंड्रा में कार्यरत होकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका का प्रभावी निर्वहन कर रहे है । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने भी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page