बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म चोरी कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.83 लाख का मशरूका बरामद

Follow

[published_date_time]

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में चौकी देवकर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पोल्ट्री फार्म से चोरी के मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त बाइक सहित कुल 1,83,000 रुपये का सामान बरामद किया है।

 

घटना का विवरण

 

प्रार्थी अच्युत राव (36 वर्ष), निवासी पोल्ट्री फार्म सहसपुर ने 28 सितम्बर 2025 को चौकी देवकर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पोल्ट्री फार्म में अण्डा साचा बनाने की मशीन लगी हुई है। 25 सितम्बर की सुबह जब मशीन की जांच की गई तो उसमें से तीन प्लेट (कीमत लगभग 1,50,000 रुपये) गायब थे। संदेह होने पर ऑपरेटर जीवन धुर्वे से पूछताछ की गई, जिसने चोरी की घटना को स्वीकारते हुए अपने साथियों गोविंद दीप और रविशंकर मनहरे का नाम बताया। चोरी किए गए सामान को कबाड़ी संचालक इरफान बेग उर्फ सोनू को बेचा गया था।

 

गिरफ्तारी और बरामदगी

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में देवकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

जीवन धुर्वे (26 वर्ष), निवासी बालाघाट (म.प्र.)

 

गोविंद दीप (46 वर्ष), निवासी बलांगिर (उड़ीसा)

 

रविशंकर मनहरे (29 वर्ष), निवासी डेहरी, देवकर

 

इरफान बेग उर्फ सोनू (29 वर्ष), निवासी वार्ड 13, देवकर

 

 

पुलिस ने आरोपियों से—

 

चोरी गई 2 मशीन प्लेट (कीमत 1 लाख रुपये)

 

बिक्री रकम (जीवन धुर्वे से 4,500 रुपये व गोविंद दीप से 1,000 रुपये)

 

कबाड़ी से 50,000 रुपये की मशीन प्लेट

 

घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70,000 रुपये)

बरामद किया। कुल मशरूका की कीमत 1,83,000 रुपये आँकी गई।

 

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस कार्रवाई में देवकर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक उमाशंकर ठाकुर, मोहित देवांगन, दीपक सिंह, प्रमोद पांडेय, मनीष वर्मा, भूषण मारकंडेय और हेमंत वर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्यवाही पर पूरी टीम की सराहना की है।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page