बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)।
देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम डेहरी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव का 10 वर्षीय बालक छबी यादव पिता मुकेश यादव अपने दोस्तों के साथ सुरही नदी में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही देवकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए साजा मर्चुरी भेजा गया है।
गांव के लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब सुरही नदी ने किसी मासूम की जान ली हो। करीब डेढ़ माह पहले भी देवकर बाजार एनीकेट में 10 वर्षीय मयंक देवांगन की डूबने से मौत हो गई थी।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने एक बार फिर पालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने बच्चों को नदी या गहरे पानी के किनारे न जाने दें, ताकि ऐसी दुःखद घटनाएं दोबारा
न हों।
