अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही – आरोपी गिरफ्तार, देशी-विदेशी मदिरा जप्त आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध का प्रकरण दर्ज

Follow

[published_date_time]

 

बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी वृत्त बेमेतरा की टीम ने मुलमुला क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है।

 

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक वीणा भंडारी एवं आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी कमल चेलक पिता गयाराम चेलक (उम्र 34 वर्ष), निवासी मुलमुला, थाना चंदनू, जिला बेमेतरा के घर पर छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 40 पाव मदिरा बरामद हुई, जिसमें 20 पाव देशी मसाला मदिरा एवं 20 पाव विदेशी गोवा व्हिस्की शामिल थी। कुल बरामद मात्रा 7.20 बल्क लीटर रही, जिसका बाजार मूल्य लगभग चार हजार चार सौ रुपए आँका गया है।

 

बरामद शराब को मौके पर ही जांच उपरांत सील कर जब्त किया गया तथा आरोपी कमल चेलक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध का प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।

 

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बेमेतरा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर अवैध शराब के प्रसार पर अंकुश लगाया।

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण या विक्रय से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल आबकारी विभाग को प्रदान करें। शिकायत हेतु नागरिक आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेमेतरा के दूरभाष क्रमांक 7803036415 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page