बेमेतरा (ट्रैक सीजी/हेमंत सिन्हा)। सोमवार को प्रातः 8 बजे धान खरीदी केंद्र छिरहा में धान खरीदी सीजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिकजनों तथा किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, दाऊ मालगुजार उजागर सिंह, सरपंच मृत्युंजय सिंह, समाजसेवी रामेश्वर सिंह, अरविंदाक्ष सिंह, विश्वराज सिंह, ग्राम पंचायत छिरहा के सचिव प्रदेश पटेल, पूर्व सरपंच नेहा सिंह, नगपुरा सरपंच सीता बाई ध्रुव, कठौतिया सरपंच राजाराम चंद्राकर, विजय चंद्राकर, संजय पटेल, इन्द्रु राम साहू, बहल जायसवाल, रामगुलाम साहू, मेघू राम जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, रमेश जायसवाल, जुठेल साहू, घुरुवा साहू, रामसेवक साहू, धरम सिंह, कांशी सिंह, सोन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक रोहित चंदेल द्वारा किया गया। मंच पर गोविंद सिंह की भी उपस्थिति रही। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सहूलियत के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और खरीदी कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है।
किसानों ने धान खरीदी की शुरुआत को लेकर संतोष व्यक्त किया और शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
