बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी वारदात की साजिश को सीआरपीएफ जवानों ने किया नाकाम*

Follow

[published_date_time]

*बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी वारदात की साजिश को सीआरपीएफ जवानों ने किया नाकाम*

 

*CRPF 85 बटालियन ने नक्सलियों का हथियार-विस्फोटक का गुप्त डंप किया बरामद*

 

बीजापुर ट्रैक सीजी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ

 

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर अंतर्गत ग्राम हिरोली के मर्रेपारा क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85वीं बटालियन ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री के एक गुप्त डंप को बरामद कर बड़ी नक्सली वारदात की कोशिश को नाकाम कर दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरोली कैंप से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 2.5 किलोमीटर दूर घने जंगल क्षेत्र में सूचना के आधार पर शनिवार को तड़के लगभग 4 बजे सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। यह अभियान एफ/85 बटालियन के सहायक कमांडेंट काशीराव श्रीराम के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें लगभग 45 जवान शामिल थे।

सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान सुबह करीब 6:50 बजे नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया एक डंप बरामद हुआ। डंप से हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट, नक्सलियों के हस्तलिखित पत्र एवं अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री मिली है।

 

अधिकारियों के अनुसार नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे CRPF की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से विफल कर दिया गया। लगातार दबाव के चलते नक्सली अपनी गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

 

सफल अभियान के बाद कमांडेंट सुनील कुमार राही ने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

 

क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु CRPF द्वारा सर्च ऑपरेशन एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी हैं।

TrackCGNews आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले आप तक पहुँचाता है। यहां आपको ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलती है — सबसे पहले और सबसे सटीक! 📰✨

 

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

You cannot copy content of this page